FEBRUARY 2026

 

YEARLY CURRENT AFFAIRS: CLICK

__________________________________________________

01.02.2026

◼️ हाल ही में 'अंतर्राष्ट्रीय जेबरा दिवस' कब मनाया गया है ? - 31 जनवरी

◼️ किस राज्य में स्थित 'पटना पक्षी अभयारण्य' को रामसर आर्द्रभूमि घोषित किया गया है ? - उत्तर प्रदेश

◼️ हाल ही में 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला कहाँ शुरू हुआ है ? - फरीदाबाद

◼️ हाल ही में 10 दिवसीय सरस मेला कहाँ शुरू हुआ है ? - जम्मू कश्मीर

◼️ हाल ही में 39वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय चमड़ा मेला कहाँ शुरू हुआ है ? - चेन्नई

◼️ निपाह वायरस के फैलने की चिंताओं के बीच किस देश ने भारत से जानवरों और पशु उत्पादों के आयात पर प्रतिबन्ध लगा दिया है ? - किर्गिस्तान

◼️ हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का महिला एकल खिताब किसने जीता है ? - एलेना रिबाकिना

◼️ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार वित्त वर्ष 2026 के लिए कितनी वास्तविक GDP वृद्धि का अनुमान लगाया गया है ? - 7.4%

◼️ हाल ही में किस राज्य में मुख्यमंत्री ग्रामोत्थान योजना की शुरुआत की गयी है ? - गुजरात

◼️ किस सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी को 'ग्रेट प्लेस टू वर्क' के रूप में मान्यता मिली है ? - SAIL

◼️ किस राज्य के मुख्यमंत्री ने 24 घंटे के भीतर 5,555 महिलाओं और छात्राओं को ई-साइकिल वितरित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है ? - आंध्र प्रदेश

◼️ भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर एडवोकेट ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर' का उद्घाटन कहाँ हुआ है ? - नवी मुंबई

Comments